राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2025 का नया सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया है इस बार सिलेबस और एक्जाम पैटर्न में बड़ा बदलाव किया गया है राजस्थान 4th Grade Bharti 2025 की परीक्षा 18 से 21 सितंबर 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के अंतर्गत कुल 53749 पदों पर चयन किया जाएगा।
![]() |
Rajasthan 4th Grade Syllabus 2025 |
जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अब परीक्षा की तैयारी में जुट चुके हैं। ऐसे में कई अभ्यर्थी अभी भी Rajasthan 4th Grade Syllabus 2025 और परीक्षा पैटर्न की जानकारी ढूंढ रहे हैं।
आपकी सुविधा के लिए हमने यहां Rajasthan 4th Grade Syllabus 2025 PDF को हिंदी भाषा में उपलब्ध कराया है। साथ ही सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को आसान और समझने योग्य भाषा में समझाया गया है। उम्मीदवार सिलेबस के अनुसार रणनीति बनाकर बेहतर अंक प्राप्त कर सकते हैं।
संशोधित परीक्षा स्कीम एवं पाठ्यक्रम
क्रम संख्या | विषय | प्रश्नों की संख्या
-
सामान्य हिंदी – 20
-
सामान्य अंग्रेजी – 15
-
सामान्य ज्ञान – 70
-
राजस्थान का भूगोल
-
राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति
-
भारतीय संविधान (5 प्रश्न) एवं राजस्थान राज्य में राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था (5 प्रश्न)
-
सामान्य विज्ञान
-
समसामयिक घटनाएं (भारत – 5, राजस्थान – 5)
-
कंप्यूटर
-
सामान्य गणित – 15
कुल – 120 प्रश्न
प्रश्न पत्र का प्रारूप:
-
वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे।
-
अधिकतम अंक: 200
-
कुल प्रश्नों की संख्या: 120
-
समयावधि: दो घंटे
-
सभी प्रश्न समान अंक के होंगे।
-
निगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।
-
प्रश्न पत्र का स्तर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान की माध्यमिक परीक्षा के समकक्ष होगा।
संशोधित पाठ्यक्रम:
1. सामान्य हिंदी (20 प्रश्न)
-
संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया एवं विशेषण, काल एवं वाच्य, देशज एवं विदेशी शब्द, समास-प्रकार एवं समास-विग्रह,
-
उपसर्ग एवं प्रत्यय, पर्यायवाची एवं विलोम शब्द, वाक्यांशों के लिए एक शब्द, शब्द-शुद्धि, वाक्य-शुद्धि (वर्तनी संबंधित त्रुटियों को छोड़कर),
-
काल के प्रकार (क्रियाएं), मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ, अंग्रेजी के तकनीकी शब्दों के समानार्थी हिंदी शब्द,
-
कार्यालयी पत्रों से संबंधित ज्ञान (जैसे कार्यालय पत्र, आदेश, अधिसूचना, सूचना, निवेदन, प्रतिवेदन, निविदा एवं गैर-सरकारी पत्र आदि)।
2. General English (15 प्रश्न)
-
Tenses / Sequence of Tenses, Active & Passive Voice, Direct & Indirect Speech,
-
Sentences transformation: Assertive to Negative, Interrogative, Exclamatory and vice versa,
-
Sentence correction, Wrong word usage, Articles, Determiners, Prepositions, Punctuation,
-
Translation of simple sentences Hindi-English and vice versa,
-
Glossary of official/technical terms with Hindi versions.
3. राजस्थान का भूगोल (20 प्रश्न)
-
स्थिति, विस्तार, भौतिक स्वरूप एवं भौगोलिक विभाजन, मृदा, प्राकृतिक वनस्पति एवं वन संरक्षण,
-
जलवायु, जल संसाधन, नदियाँ एवं झीलें, प्रमुख सिंचाई परियोजनाएं,
-
जनसंख्या: आकार, वृद्धि, वितरण, घनत्व, लिंग अनुपात एवं साक्षरता,
-
परिवहन एवं राज्य राजमार्ग, आपदा प्रबंधन एवं जलवायु परिवर्तन आदि।
4. राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति (20 प्रश्न)
-
ऐतिहासिक घटनाएं, स्वतंत्रता आंदोलन, एकीकरण, प्रमुख व्यक्तित्व, भाषा एवं साहित्य,
-
लोक संस्कृति एवं सामाजिक जीवन, परिधान, वाद्य यंत्र, लोक देवता, लोक साहित्य, बोलियाँ,
-
मेले व त्योहार, आभूषण, लोक कला, स्थापत्य, लोक संगीत, नृत्य, रंगमंच, पर्यटन स्थल व स्मारक,
-
राजस्थान की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक दृष्टिकोण से प्रसिद्ध हस्तियां।
5. भारतीय संविधान (5 प्रश्न) एवं राजस्थान राज्य में राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था (5 प्रश्न) – कुल 10 प्रश्न
-
संविधान का परिचय एवं मूलभूत विशेषताएं, राजस्थान राज्य शासन एवं राजनीति – राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं मंत्रिमंडल,
-
विधानसभा एवं न्यायपालिका, प्रशासनिक संरचना – मुख्य सचिव, जिला प्रशासन (सामान्य प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन),
-
जिला स्तर पर न्यायिक व्यवस्था, सूचना का अधिकार अधिनियम आदि।
6. सामान्य विज्ञान (5 प्रश्न)
-
भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन, धातु, अधातु एवं प्रमुख यौगिक, प्रकाश परावर्तन एवं नियम,
-
आनुवंशिकी से संबंधित सामान्य शब्दावली, मानव शरीर: संरचना, अंग तंत्र,
-
प्रमुख मानव रोग, कारण एवं निदान, कचरा प्रबंधन।
7. समसामयिक घटनाएं (भारत – 5 प्रश्न, राजस्थान – 5 प्रश्न) – कुल 10 प्रश्न
-
खेल, राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, भूगोल, संस्कृति, पारिस्थितिकी एवं तकनीकी क्षेत्रों से संबंधित मुद्दे,
-
राजस्थान राज्य एवं राष्ट्रीय मुद्दे, प्रसिद्ध व्यक्तित्व, राजस्थान राज्य एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम और नीतियाँ आदि।
8. कंप्यूटर (5 प्रश्न)
-
कंप्यूटर सिस्टम का अवलोकन – हार्डवेयर डिवाइस, सॉफ्टवेयर – ऑपरेटिंग सिस्टम एवं एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर आदि,
-
कार्यालय अनुप्रयोगों का अवलोकन – एमएस वर्ड, एमएस एक्सेल, एमएस पावर पॉइंट, इंटरनेट, ईमेल आदि।
9. गणित (15 प्रश्न)
-
महत्तम समापवर्त्य एवं लघुत्तम समापवर्त्य, औसत, लाभ-हानि, प्रतिशत, साधारण ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज, अनुपात-समानुपात,
-
साझेदारी, समय एवं कार्य, समय, गति और दूरी, आंकड़ों का चित्रों के माध्यम से निरूपण आदि।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2025 का नया सिलेबस और परीक्षा पैटर्न यहां से डाउनलोड करें
Post a Comment